पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार की देर रात तरैया से पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर बाइक से घर जाने के दौरान होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होमगार्ड का जवान मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव निवासी अरूण कुमार सिंह पिता स्व जनार्दन सिंह हैं जो बिहार पुलिस में होमगार्ड के जवान हैं। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में घायल होमगार्ड जवान ने बचाया कि उनकी पंचायत चुनाव में तरैया के नंननपुर में लगी थी वही से चुनाव ड्यूटी कर देर रात बाइक से वापस घर आ रहें थें कि चैनपुर ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बचने के क्रम में घायल हो गए। इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां सोमवार की सुबह गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग