पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर दुमदुमा शिव मंदिर के पास सिवान से पटना जा रही एम्बुलेंस से पैदल राहगीर को सोमवार को टक्कर हो गई जिसमें पैदल राहगीर गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान दुमदुमा गांव निवासी स्व भिखारी ठाकुर का 45 वर्षीय पुत्र सुदर्शन ठाकुर के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह सड़क किनारे खड़ा था कि सिवान से मरीज लेकर पटना जा रही एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी जिसमें घायल को उसी एम्बुलेंस में लेकर इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग