पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड में पंचायत चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद पंचायतों में हार का सामना कर रहे मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के द्वारा जान से मारने या गाली गलौज करने का विडियो वायरल हो रहा है इसी क्रम में सोमवार को कर्ण कुदरिया पंचायत में चुनाव हारे मुखिया प्रत्याशी रिशा देवी पति भरत महतो के बेटे द्वारा चुनाव में हार का कारण बता दूसरे मुखिया प्रत्याशी ब्यूटी देवी पति विक्की कुमार के दरवाजे पर चढ़ गाली गलौज और गोली मारने की खुलेआम धमकी दी जा रही है। विडियो में खुलेआम चुनाव हारने का जिम्मेदार बताते हुए गोली मारने की धमकी दी जा रही है। वही विडियो को आम लोगो के द्वारा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग