राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड में सातवें चरण के 15 नवम्बर को होने मतदान के लिए नामांकन के अंतिम दिन मुखिया से 31, बीडीसी से 21, सरपंच से 03, वार्ड से 110 व पंच से 80 समेत 245 प्रत्याशियों ने किया नामांकन। मुखिया से धूपनगर धोबवल पंचायत से शंभू नाथ सिंह, अजय कुमार गिरी, डुमरी से जनार्दन माझी, शशिकांत राम, कादीपुर से दीपावली देवी, इंदु देवी, गुड्डी देवी, सुरभि प्रियदर्शनी, खैरा से अजीफन देवी, किरण देवी, नीतू देवी, शकीला खातून, कमलावती देवी, श्वेता देवी, जूली देवी, रामवती देवी, तुजारपुर से मुनीलाल सीह, ट्विंकल सिंह, राजकुमारी सिंह, कोरेया से अजय गुप्ता, राजकिशोर सिंह, प्रमोद कुमार राय, तकिया से मोहम्मद हनीफ, सुनील कुमार, सत्येंद्र राय, अनिल कुमार सिंह, जगदीशपुर से राम नरेश महतो, उमेश्वर राधा ठाकुर, अफौर से नीलम देवी, मीणा देवी ने नामांकन किया। बीडीसी से धूपनगर धोबवल से शिव कुमार मांझी, डुमरी से निर्मला देवी, शीला देवी, गीता देवी, कादीपुर से प्रभावती देवी, अफौर से मनोज कुमार सिंह, सरिता राय, पूजा कुमारी, धर्मशाला देवी, तुजारपुर से ज्योति देवी, गीता देवी, कोरेया से गोविंदा देवी, तकिया से जम्मू साह, जगदीशपुर से संजू देवी, खैरा से राजीव कुमार, सिंह मनोज कुमार नामांकन किया तथा सरपंच से कादीपुर पंचायत से लक्ष्मी कांत मिश्रा, अफौर से इंदु देवी, मुकेश कुमार साह ने नामांकन किया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि मुखिया से 31, बीडीसी से 21, सरपंच से तीन, वार्ड से 110 व पंच से 80 समेत लगभग 245 प्रत्याशियों ने नामांकन किया और अंतिम दिन शान्ति पूर्ण माहौल नामांकन सम्पन्न हुआ।
26 अक्टूबर से नगरा में शुरू होगा स्कूटनी का कार्य: बीडीओ
नगरा में 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच नामांकन की प्रक्रिया समाप्त के बाद प्रखण्ड के सभी पदों के प्रत्याशियों का ध्यान अब स्कूटनी के कार्य पर लग गया है। वहीं प्रत्याशियों को डर सताने लग गया है कि की स्कूटनी में उनका नामाकंन रद्द ना हो जाए जिसको लेकर नगरा बीडीओं प्रशांत कुमार ने बताया की 26 अक्टूबर से मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सदस्य, तथा पंच सदस्य के नामांकन आवेदन का स्कूटनी का कार्य प्रारंभ हो रहा है जिसको लेकर सभी टेबल पर पदाधिकारियों के साथ कर्मियों की प्रत्युनियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा की चुनाव आयोग के तरफ से साफ निर्देश प्राप्त है कि वैसे अभ्यार्थी जिनके नामाकंन फर्म में व्हाईटनर का प्रयोग हुआ होगा तो वैसे अभ्यार्थियों का नामाकंन फर्म रद्द होगा। अथना वैसे अभ्यार्थी जिन्होंने आरक्षण रोस्टर के खिलाफ अपना नामाकन कराये है वैसे अभ्यार्थी का भी नामाकंन रद्द होगा। साथ ही बीडीओं ने सभी प्रत्याशियों से अपिल की है कि जिनको नामांकन के समय रिसिविंग पत्र में जो दिनांक और समय दिया गया है वैसे प्रत्याशि ठीक उसी दिनांक और समया पर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में अपने अपने काउंटर पर पहुंच स्कूटनी में भाग ले।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग