संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। फसलों के बेहतर उत्पादन के लिये अच्छे बीज का चयन आवश्यक है। बीज गुणवत्तापूर्ण होगा तभी अच्छी उपज होगी। उक्त बातें महिको प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जेनरल मैनेजर प्रकाश कुमार ने किसान महागोष्टी में उपस्थित किसान भाइयों को संबोधित करते हुए कही। किसान महागोष्टी का आयोजन सोमवार को प्रखंड के चेतन छपरा मध्य विद्यालय के समीप खुले मैदान में किया गया।जहाँ जिले के अलग-अलग प्रखंडों के पाँच सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस दौरान ट्रेटरी मैनेजर उमेश तिवारी द्वारा किसानों के बीच धनंजय गोल्ड धान बीज के बारे में जानकारी दी गई। वहीं जिन किसानों ने खरीफ 2021 में उक्त बीज को अपने खेतों में लगाया था। उनके उत्पादन दर को भी जांचा गया। जहाँ बेहतर उत्पादन को लेकर किसान काफी हर्षित दिखे। वहीं उपस्थित किसानों को आगामी खरीफ फसल के लिये महिको के सरसों और गेहूं के उन्नत प्रभेद के साथ-साथ सब्जियों के बीज के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं मुरलीधर राय, धनंजय सिंह सहित दर्जनों किसानों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही बैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जानकारी दी गई। वहीं विशेषज्ञ द्वारा फसलों में लगने वाले रोग और उनके उपचार की विधि से किसानों को अवगत कराया गया। मौके पर स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर संतोष कुमार सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग