नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बिजली विभाग के द्वारा तीन गांव में सघन जांच में सात उपभोक्ता चोरी से बिजली जलाते पकड़े गये है जानकारी के मुताबिक मस्तिचक गांव से राज बल्लम राय, बिजली राय, नागेन्द्र राय,ईदिलपुर गांव से वृज मोहन राय तथा बारबे खजुहता से सियाराम राय, फुलवा देवी तथा विजय कुमार राय सभी मीटर रहते हुए बाईपास करके बिजली जलाते हुए पकड़े गये है उक्त सम्बंध में जे ई वैध नाथ प्रसाद ने बताया कि सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है उक्त उपभोक्ता मीटर लगाकर बाईपास करके अवैध रूप से बिजली जला रहे थे जिसकी सूचना मिल रही थी इसी आधार पर जांचकर सभी उपभोक्ता को पकड़ा गया है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग