राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एकमा नगर पंचायत के शिवपुरी मुहल्ला निवासी दंत चिकित्सक डॉ बीके सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं डॉ सिंह के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह, जदयू नेता संदीप कुमार सिंह मन्नू, अरविंद सिंह, मूरली सोनी, जदयू नेता महेश सिंह, श्रीप्रकाश सिंह उर्फ महेश सिंह, सुनर्देव राम, सुनील रस्तोगी, चंदन कुमार श्रीवास्तव, निरंजन कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है। साथ ही उक्त जदयू नेताओं ने आशा व्यक्त किया है कि इनके मनोनयन से क्षेत्र में जनाधार बढ़ेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग