पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनाक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक बड़हिया टोला गांव में बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह के पैतृक आवास पर सोमवार की शाम नव निर्वाचित सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने समर्थकों के साथ पहुंच मुलाकात की और पंचायत में बेहतर विकास के लिए मदद मांगी। विधायक केदारनाथ सिंह ने नवनिर्वाचित मुखिया को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनको जीत की बधाई दी। मौके पर मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने कहा कि सोनौली पंचायत के सभी गांवों के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा, साथ ही पानी, बिजली, सड़कें, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न मुद्दों पर विधायक से चर्चा की गई।साथ ही इन मुद्दों पर विधायक ने सोनौली मुखिया को आश्वस्त किया कि उनकी प्राथमिकता रहती है कि मशरक प्रखंड के सभी पंचायतों का समुचित और सुव्यवस्थित विकास हो। आप सभी पंचायत जनप्रतिनिधि कभी भी पंचायत की समस्याओं के लिए हमारे पास आ सकतें हैं वे हमेशा आपकी सेवा के लिए हैं। मौके पर मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने कहा कि उन्होंने सोनौली पंचायत की जनता से जो वादे किए हैं वे वादे पर खरा उतरूंगे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग