पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनाक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों समेत महाविद्यालय मशरक में सेंटअप होने वाले परीक्षार्थियों की जांच परीक्षा शुरू हो गयी है। मशरक महाविद्यालय, उच्च विद्यालय मशरक, अवध उच्च विद्यालय चैनपुर समेत दर्जनों उच्च विद्यालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा ली जा रही है। मशरक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मंकेश्वर कुमार ने बताया कि परीक्षा लेने की पूरी तैयारियों के साथ परीक्षा शुरू की गई है जो दो पालियों में चल रही है। इस परिक्षा में सभी छात्र तथा छात्राओं को अनुपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा विभाग के नियंत्रक प्रो. जय किशोर सिंह ने उक्त जानकारी देते कहा कि बोर्ड द्वारा तय तिथि 22 अक्टुबर से थी लेकिन महाविद्यालय परिसर को पंचायती चुनाव का कंट्रोल जोन बनाया गया था जिसके कारण विलंब से परीक्षा ली जा रही है। महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रो. नाजीर हुसैन ने तमाम परीक्षार्थियों को मास्क और कोरोना गाइडलाइन का लगा कर परीक्षा देने की सलाह दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग