पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनाक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में कार्यरत गार्ड ड्यूटी पर बाइक से जाने के दौरान डुमरी छपिया में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घायल गार्ड दिनेश कुमार सिंह उम्र 48 वर्ष पिता सुदामा सिंह तरैया थाना क्षेत्र के गवद्री गांव अपने घर से मंगलवार को बाइक पर सवार होकर बैंक ड्यूटी करने एस एच-73 होकर चैनपुर भारतीय स्टेट बैंक जा रहें थें कि तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में चलती बाइक पर बंदर कूद पड़ा जिससे वे गंभीर रूप से घायलावस्था में आस पास के लोगों के सहयोग से निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग