पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनाक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण विद्युत अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर मशरक प्रशाखा में मंगलवार को चोरी से विद्युत जलाने एवं बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ जेई विक्रम कुमार के नेतृत्व में सघन छापेमारी कर दर्जनो कनेक्शन को काटा गया। जबकि चोरी से टोका फंसाकर बिजली जलाने को लेकर 4 शख्स पर एक लाख से अधिक रुपया का जुर्माना लगा कर मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें मशरक स्टेशन रोड में अरविंद प्रसाद रस्तोगी पर 51 हजार 722 रुपया बकाया पर कनेक्शन काटे जाने के बाद चोरी से बिजली जलाने को लेकर 81 हजार 499 रुपया जुर्माना लगाया गया है , पकड़ी गांव में शंभु ठाकुर पर 29 हजार 211 रुपया , द्वारिका राय पर 22062 रुपया , अरना के इरशाद आलम पर 9512 रुपया जुर्माना लगा कर विद्युत अधिनियम की धारा 2003 के धारा 135 के अंतर्गत मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही मंगलवार को हंसाफीर में 6,बंगरा में 5,जजौली में 16,दुरगौली में 9,सरदारगंज विशुनपुरा में 16,गंडामण में 12 और बड़े बकायेदारों में राजेश तिवारी बिस्कुट फैक्ट्री में 40 हजार,बंगरा मे उदय भान उत्कर्ष बैक पर 52 हजार,चालीस आरडी में रिजवान आलम पर 28 हजार बकाया रखने पर कनेक्शन काट दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग