राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पहला दिन अमनौर में विभिन्न पदों के लिए कुल 303 प्रत्यासियो ने अपना नामांकन दाखिल किया

नीरज शर्मा। राष्ट्रनाक न्यूज।

अमनौर (सारण)दसम चरण के पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी। नामांकन को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय में सुबह से ही चहल पहल रहा, प्रत्यासियों के नामांकन को लेकर बिभिन्न पदों के अलग अलग 15 काउंटर बनाये गए थे। जहाँ प्रत्यासी काफी संख्या में समर्थकों के साथ फूल माला पहने हुए मुख्यालय पहुँचे। पहला दिन मुखिया का कम जबकि वार्ड सदस्य पंच बीडीसी सरपंच पद से अधिक संख्या में नामांकन दाखिल किए। पहले दिन 303 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। मनोरपुर झखरी पंचायत के मुखिया सतेंदर राम ने दूसरी बार मुखिया पद से नामांकन दाखिल किया है, प्रखण्ड के सबसे कम उम्र के युवा मुखिया के रूप में चुनाव जीते थे। मदारपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए उषा देवी, धर्मपुर जाफर  से मुखिया प्रत्याशी के लिए अनुप प्रसाद वही अपहर पंचायत से मुखिया पद के लिए ललन नट की पत्नी ज्ञानती देवी नामांकन किया वही शेखपुरा पंचायत से संजू देवी व सुल्तान अहमद समेत 14 महिला 7 पुरुष कुल 21 प्रत्यासी मुखिया पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि सरपंच से 07 महिला 06 पुरुष कुल 13 प्रत्यासियो ने पर्चा दाखिल किया।पंचायत समिति सदस्य पद से महिला 14 पुरुष 16 कुल 30 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं पंच से 26 महिला 28 पुरुष कुल 54 जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 185 में 104 महिला 81 पुरुष ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस दल तैनात रहे।