संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनाक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नामांकन के पांचवे दिन मंगलवार को भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक नामांकन किया। निर्धारित समय के बाद तक भी नामांकन की प्रक्रिया चलती रही। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि मुखिया पद के लिये 03 पुरूष और 35 महिलाओं के साथ कुल 38 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जबकि बीडीसी के लिये 25 पुरुष और 24 महिला के साथ 49 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वही सरपंच के लिये 15 पुरुष और 14 महिला के साथ 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि वार्ड के लिये 186 पुरुष और 221 महिलाओं के साथ 407 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। मालूम हो कि आठवें चरण के तहत 24 नवम्बर को बनियापुर के 25 पंचायतों में 789 पदों के लिये चुनाव होनी है। जिसके लिये गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। निर्धारित समय तक सभी 14 काउंटरों पर प्रत्याशियों की भीड़ जुटी रही। जिसको व्यवस्थित करने में पुलिस बल के जवान लगे रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग