संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनाक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दस चक्का गाड़ी के चपेट में आने से बाइक सवार दो महिला सहित एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा मोड़ की है। बनियापुर पुलिस के प्रयास से घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वही पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए चालक और गाड़ी को पकड़ लिया है। जख्मी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रेवती निवासी आशा देवी के फर्दबयान पर बनियापुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि मैं अपने घर से बाइक से इलाज के लिये जनता बाजार जा रही थी तभी चेतन छपरा मोड़ पर टीएम मिलर दस चक्का गाड़ी के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए बाइक में धक्का मार दिया। जिसमें रेहाना एवं सोनु अली सड़क पर फेंका गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग