राष्ट्रनाक न्यूज।
छपरा (सारण)। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सारण के डोरीगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी संजय प्रसाद के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खां के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोपी थानाध्यक्ष के मुजफ्फरपुर जिले में आवास और बेतिया जिले के समहौता स्थित पैतृक घर पर रेड चल रही है। आर्थिक अपराध इकाई सारण के डोरीगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी संजय प्रसाद के खिलाफ आय से अधिक मामले में एफआईआर दर्ज की है। आर्थिक अपराध इकाई ने आईपीसी की धारा 132 2 भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष के ऊपर बालू माफियाओं और दलाल के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की कमाई करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस थानेदार ने ऐसे अपराधियों के साथ साठगांठ कर करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति जुटाई है। बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए एसपी, डीएसपी, थानेदार समेत कई लगभग चार दर्जन कर्मियों और अधिकारियों पर एक्शन लिया था। थानाध्यक्ष संजय प्रसाद पर भी आरोप है कि इन्होंने करोड़ों रूपये की संपत्ति अर्जित की है। फिलहाल ये निलंबित चल रहे हैं। 21/2021 मामले में सर्च वारंट मिलने के बाद ईओयू छापेमारी कर रही है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रेड में करोड़ों रुपये की संपत्ति का सबूत हाथ लगा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग