राष्ट्रनाक न्यूज।
छपरा (सारण)। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए सारण पुलिस कृतसंकल्पित है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश्वर कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से नगर पंचायत एकमा बाजार के छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर एकमा हंसराजपुर गांव स्थित अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप से फरार शराब तस्कर रामपुर बिन्दालाल मठिया गांव निवासी सुदामा राय को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सुदामा राय अपनी पत्नी का नामांकन कराकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने 2020 में एक बोलेरो से तीन सौ लीटर अवैध शराब रामपुर बिन्दालाल मठिया गांव से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने सुदामा राय को नामजद अभियुक्त बनाया है। फिलहाल इस मामले में सुदामा राय फरार चल रहा था। फरार शराब के तस्कर सुदामा राय की गिरफ्तारी सारण पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया है। उधर शराब पीकर केशरी मठिया गांव के समीप हंगामा और हाथापाई कर रहे उमा राम को एकमा थाने की गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार शराबी को जेल भेज दिया है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि रामपुर बिन्दालाल बाजार शराब बिक्री, निर्माण व तस्करी का केन्द्र बन हुआ है. इसके चलते आसपास के गांव के लोगों को परेशानी होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग