राष्ट्रनाक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण शीर्ष के कांडों के उद्भेदन, अपराधकर्मियों की गिरफतारी हेतु जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रिविलगंज थाना पुलिस टीम एवं सीमावर्ती थानों के सहयोग से ग्राम जिगना से दो अपराधकर्मी एवं ग्राम मोहब्बत परसा से एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। जिनमें रिविलगंज थाना निवासी स्व0 बृजमोहन साह के पुत्र अजित साह, मुन्ना प्रसाद के पुत्र सोनु कुमार, मोहब्बत परसा गांव निवासी अभय सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह को गिरफ्तार करने के साथ उनके निशानदेही पर दाउदपुर थाना से लूटी गयी मोटरसाईकिल तथा सिवान से लूटी गयी मोटरसाईकिल को बरामद किया गया साथ ही उक्त गिरफतार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर रिविलगंज थानान्तर्गत FLIPKART कर्मी से छिना गया बैग, मोबाईल एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया। इन अपराधकर्मियों ने रिविलगंज थाना एवं दाउदपुर थाना में 02-02 लूट कांड एवं मांझी में 01 लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा संलिप्त अन्य अपराधकर्मी का नाम पता बताया जिनकी गिरफतारी एवं लूटी गयी अन्य सामानों की बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग