राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा में त्रिस्तरीय पंचायत में मढ़ौरा बीडीओ का हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है। मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल एक अधेड़ व्यक्ति को सरेआम सड़क पर भारी भीड़ के बीच पीटते नजर आ रहे हैं। बीडीओ साहब अपनी दबंगता का खुल कर नुमाइश करते हुए अधेड़ की जबरदस्त पिटाई करते रहे और तब तक पीटते रहे जब तक अधेड़ सड़क पर मूर्छित होकर गिर ना गया। बताया जा रहा है कि बीडीओ साहेब जिस अधेड़ को पिट रहे हैं वह तरैया प्रखण्ड कार्यालय का लिपिक मंजूर अली है जो छुट्टी लेकर अपने पुत्र के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए आया था लेकिन एकाएक उसके ऊपर बीडीओ साहेब आगबबूला होकर टूट पड़े और तड़ातड़ लप्पड़ थप्पड़ लात जूते की बौछाड कर दिया। बीडीओ साहेब की पिटाई से घायल मंजूर अली को मढ़ौरा अस्पताल लाया गया जहाँ से प्राथमिक मरहम पट्टी के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग