राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। बुधवार को स्थानीय थाना परिसर मे उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में सैकड़ो लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि विभिन्न कांडो में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जब्त तीन सौ तिरानवे लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया जिसमे 384 लीटर अंग्रेजी शराब तथा नौ लीटर देशी शराब शामिल है। इस दौरान सीओ रंधीर प्रसाद, थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया,उत्पादन विभाग के सीआई अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग