राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर गाँव के समीप एक अनियंत्रित टेम्पो ने एक पुलिस कर्मी को जबरदस्त ठोकर मार दिया। ग्रामीणों और राहगीरों ने आनन फानन में गड़खा सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।घायल पुलिसकर्मी भेल्दी थाने में कार्यरत एएसआई दयुर अली बताया जाता हैं। वह छपरा कोर्ट में हाजिरी देने के बाद वापस भेल्दी थाना में जा रहे थे। तभी गड़खा के फुर्सतपुर में विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित टेंपो ने उनकी बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया है। वहीं इस मामले में गड़खा थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने टेंपो चालक से पूछताछ करने में जुटे हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग