संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पंचायत चुनाव नामांकन के छठे और अंतिम दिन बुधवार को बनियापुर मुख्यालय परिसर में प्रत्याशियों की काफी कम भीड़ दिखी मुखिया और वार्ड को छोड़कर प्रायः सभी काउंटरों पर इक्के-दुक्के ही प्रत्याशी दिखे।जिससे पुलिस कर्मियों के साथ-साथ चुनाव कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। मालूम हो कि 25 पंचायतों के 789 पदों के लिये नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ हुई जो 27 अक्टूबर तक निर्धारित थी।बुधवार को सरेया पंचायत से मुखिया पद के लिये अनिता देवी,लाखपति देवी ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।वही पिठौरी पंचायत के वार्ड संख्या 07 से 85 वर्षीय सिंहासिनी देवी ने पंच के लिये नामांकन किया।85 वर्षीय महिला के पंच पद पर नामांकन करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
नामांकन का शोर थमा, लोगों को मिली राहत
लगभग एक सप्ताह से नामंकन की शोर को लेकर लोगो को मुख्य बाजार पर चलना दूभर हो गया था।स्कूली बच्चें से लेकर बैंक-बाजार तक आने वाले लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता था।इस बीच ज्यादातर लोग दिन में सड़क पर निकलने से कतरा रहे थे।वही रैली और गाजे-बाजे की आवाज से स्थानीय दुकानदार भी परेशान हो गए थे।अब जबकि बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई।तो लोगों ने राहत की सांस ली है।
मतदाताओं की खूब कटी चांदी
नामांकन को लेकर एक सप्ताह तक मतदाताओं की खूब चांदी कटी।लगभग उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन में जनबल और बाहुबल का भरपूर प्रदर्शन करने में लगे रहे। प्रायः सभी प्रत्याशियों ने अपने शक्ति प्रदर्शन को लेकर नामांकन में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को एकत्रित कर गाड़ियों के काफिले के साथ रैली के शक्ल में बनियापुर मुख्य बाजार तक पहुँचते रहे।जहाँ जुलूस और रैली में शामिल लोगों के लिये भोजन और नाश्ते की भी व्यवस्था से लेकर उठने-बैठने तक कि माकूल व्यवस्था रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग