राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कट्टा का भय दिखाकर अपराधियों ने युवक से बाइक और मोबाईल छीन लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के नदौवा चंवर का बताया जाता है।पीड़ित रसूलपुर थाना क्षेत्र के शिउरी निवासी मनोज कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया है।जिसमें बताया है कि मैं अपने चाचा के यहाँ बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा जा रहा था।तभी नदौवा चंवर के समीप पुलिया के पास पीछे से एक बाइक पर सवार चार युवक आये और मुझे धक्का देकर गिरा दिया।तथा कट्टा दिखाकर मेरे पॉकेट से मोबाइल और स्प्लेंडर बाइक छीन कर फरार हो गए।पीड़ित युवक ने बताया है कि बाइक की डिक्की में मेरा आधारकार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस,पैनकार्ड एवं कुछ आवश्यक कागजात भी है।घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग