पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस गश्ती दल में जमादार जयराम प्रसाद के द्वारा सोमवार की शाम सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए एक युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां घायल युवक की पहचान नही हो सकी और घायल की गंभीर स्थिति देख ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया था। घटना के बारे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि युवक को घायलावस्था में बस के द्वारा महावीर चौक पर उतार दिया गया था जिसे इलाज के लिए थाना पुलिस जमादार जय राम प्रसाद ने सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया है जहा युवक की पहचान नही हो सकी थी। घायल युवक के फोटो को थाना स्तर पर गठित साइबर सेनानी सोशल मीडिया ग्रुप में पहचान के लिए प्रसारित किया गया जहा घायल के गांव में किसी के द्वारा पहचान की गई जिसमें उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई। मौके पर पहचान की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष बैकुंठपुर के माध्यम से परिजनों को सुचना दी गई।जिसके चलते परिजनों ने ससमय सदर अस्पताल छपरा पहुच घायल को अपने कब्जे में लेकर इलाज कराया जिससे उसकी जान बच सकी। वही परिजनों ने थाना पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहां की मशरक पुलिस की मदद से घायल की जान बच सकी। वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घायल की मददगार बने या आस पास के लोगों के सहयोग से प्राथमिकी उपचार के लिए अविलंब निजी या सरकारी अस्पताल में भर्ती कराएं और अविलंब निकटतम थाना पुलिस को सूचना दें पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है। वही उन्होंने कहा कि घायल युवक को बाजार के व्यस्त इलाके महावीर चौक पर बस चालक और बस एजेंट के द्वारा उतारने की पुष्टी हुईं पर घायल को वही छोड़ देना मानवता नही है। यह एक अपराध हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग