पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सपही गांव में बुधवार की रात्रि खाना बनाने के दौरान एक झोपड़ी में आग लगने से सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। अग्निकांड पीड़ित की पहचान सपही गांव निवासी गणेश सिंह पिता स्व विमल सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को अरना पंचायत के मुखिया अनिल ठाकुर ने पहुंच अग्निकांड में पीड़ित परिवार को निजी कोष से पांच हजार रुपए नगद बर्तन तथा खाद्य सामग्री खरीदने के लिए दिया गया। घटना हैं कि पीड़ित परिवार मंगलवार की रात्रि में खाना बनाकर सोने जा रहे थे कि एकाएक आग लग गई जब तक आस पास के लोगों द्वारा आकर आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सब कुछ जलाकर राख कर दिया।आग ने खाने पीने समेत बिछावन कपड़े जलाकर राख कर दिया। मुखिया अनिल ठाकुर ने बताया कि अग्निकांड पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग