पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पिछले सप्ताह बेमौसम बारिश और जंगली नीलगायों का आतंक चरम पर है जिसकी वजह से मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मशरक में नीलगायों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि वे खेतों में खड़ी फसलों को चर जाती है। उन्हें रौंदकर बरबाद कर देती हैं।बता दे कि अभी कुछ दिन पहले ही कई दिनों तक लगातार बारिश हुई थी। जिससे खेतों में खड़ी धान की फसल खेतों में गिर गई थी। भारी बारिश से सब्जी और धान की फसलें भी प्रभावित हुई। खेतो में पानी लग गए। इसके बाद अब नीलगायो का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ये प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसानों की फसलों को बर्बाद कर रही है। इनकी तादाद ज्यादा है। जो धान की फसलों में खेतों में घुसकर बर्बाद कर दे रही हैं। किसान आवारा मवेशियों और मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। ग्रामीण ने बताया कि फसले पानी से बर्बाद हो गई है जिससे किसानों की हालत खराब है वही नीलगायों के आतंक से जीना दुश्वार हो गया है प्रख़ड प्रशासन को किसानों फसलों की क्षति का मुवाअजा देने की व्यवस्था करनी चाहिए वही नीलगायों के आतंक पर रोक लगाने को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग