पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बंगरा पंचायत अंतर्गत चैनपुर गांव में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन कृषि विभाग के द्वारा किया गया। किसान चौपाल में मुख्य रूप से कृषि समन्यवक रामकुमार सिंह, त्रिलोकी राय एवं प्रखंड आत्मा के अध्यक्ष रविकांत सिंह उपस्थित रहे। इस कृषि चौपाल में उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली कम दरों पर बीज की उपलब्धि के विषय में बताया गया एवं कृषि यंत्रीकरण के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के विषय में विस्तार से बताया गया। बैठक में जैविक खेती के द्वारा खेती करने के लिए किसानों को कहा गया । किसानों से यह भी कहा गया की खेतों में बच्चे फसल अवशेष को खेतों में न जलाकर जैविक विधि के द्वारा कंपोस्ट बनाकर खेतों में उपयोग किया जाए । जल जीवन हरियाली के तहत पोखरा का निर्माण कर मछली पालन के साथ-साथ जल का संचय किया जाए। पशुपालन के विषय में भी कृषि पदाधिकारी के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया। इस किसान चौपाल में मुख्य रूप से कृषि समन्यवक रामकुमार सिंह, त्रिलोकी राय, प्रखंड आत्मा के अध्यक्ष रविकांत सिंह के साथ दर्जनों किसान मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग