राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण) आज अमनौर में दूसरे दिन का नामांकन में तारकेश्वरी कुमारी पति प्रोफेसर देवेंद्र प्रसाद सिंह ग्राम पंचायत कल्याण से मुखिया पद के लिए नामांकन की वहीं दूसरी ओर पंकज कुमार जो कि एमबीए कर चुके हैं और तरवार पंचायत से मुखिया पद से नामांकन किए जबकि पुष्पा देवी पति मुकेश कुमार राय अपहर पंचायत से वार्ड नंबर 3 से वार्ड सदस्य के लिए नामांकन किया माधुरी देवी पति भगवान माझी अपहर पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन की है निर्मला देवी पति चंदेश्वर सिंह सरपंच पद से अमनौर हरनरायन पंचायत से नामांकन की गई आज हालाकी प्रतिनिधियों की भीड़ काफी देखी गई लेकिन नए चेहरे ज्यादा नजर आए वहीं प्रशासन भी अपनी तरफ से पूरी चौकन्ना नजर आई जबकि सबसे रोचक आज का नामांकन तरवार पंचायत से पंकज कुमार का रहा बताते चलें कि पंकज कुमार एमबीए की पढ़ाई कर मुखिया में इस बार अपना भाग्य तरवार पंचायत से आजमा रहे हैं जिस तरह से युवाओं का भागीदारी इस बार पंचायत में देखा जा रहा है वहीं दूसरी ओर अमनौर एचआर कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह की पत्नी तारकेश्वरी कुमारी इस बार जनता के आग्रह पर अमनौर कल्याण पंचायत से मुखिया पद के लिए अपने भाग आजमा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग