संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण) मांझी बहोरन सिंह के टोला स्थित सिंह ट्रेडिंग परिसर में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के पदाधिकारियों ने बुधवार को स्थानीय राज मिस्त्री का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में प्रखंड भर के राज मिस्त्री व ठेकेदार आदि शामिल हुए। कंपनी के टेकनिकल इंजीनियर अभिनव कुमार,सेल्स ऑफिसर चितरंजन कुमार ने शिविर में आए राज मिस्त्रियों को अल्ट्राटेक सीमेंट की विशेषताओं की विधिवत जानकारी दी। सिंह ट्रेडर्स के संचालक विवेक कुमार सिंह ने कंपनी के प्रोडेक्ट की गुणवत्ता तथा काम करने का तरीका एवम सीमेंट के बारे मे जानकारी दी। शिविर में धुरन्धर साह शिव जी साह माया यादव तथा उपेन्द्र ठाकुर अादि अनेक लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग