राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में सारण जिला अंतर्गत दरियापुर प्रखंड बजाहिया के अधिवक्ता आलोक चंद्र व प्रियंका सिंह का पुत्र उत्कर्ष चंद्रा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। वह वर्ग 4 का छात्र है।पटना में आयोजित साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल मिलने की खबर पर यहाँ गाव में खुशी की लहर है। छात्र के पिता अधिवक्ता लोग चंद्रा ने बताया कि ने बताया कि वर्ष 2019 में आयोजित इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में उसके पुत्र ने 9 वा रैंक लाकर सिलवर मेडल प्राप्त किया था। वहीं छात्र को शिक्षक अजीत सिंह, महेश प्रसाद सिंह, मृदुल चंद्र प्रभात रंजन सिंह मुनेंद्र कुमार सिंह, नृपेंद्र सिंह, राजीव सिंह प्रियंका कुमारी समेत कई लोगों ने बधाई दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग