पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के कर्ण कुदरिया पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया नसीमा खातुन के प्रतिनिधि महम्मद असरफ अली ने बुधवार को बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह के बड़हिया टोला आवास पर जाकर मुलाकात की। बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने नव निर्वाचित मुखिया प्रतिनिधि को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मौके पर राजद विधायक ने मुखिया प्रतिनिधि को आश्वस्त किया कि बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के मशरक प्रखंड के हर वोटर उनके अपने परिवार की तरफ हैं।हर पंचायत के हर गांव का समुचित विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य हैं आप सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि बेहतर विकास करें हम सदा आपके साथ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग