पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सीएचसी में गुरुवार की सुबह एक बस कंडक्टर को अचेतावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी चुनू प्रसाद 40 वर्ष पिता तेरस प्रसाद के प्रसाद के रूप में हुई। घटना के बारे में मृतक के साथ आएं लोगों ने बताया कि गुरुवार की पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव में जय हनुमान बस के उपर किसी यात्री का खटिया लादने के दौरान बिजली का करेंट लग गया और वह बस से नीचे गिर पड़ा।जिसे अचेतावस्था में इलाज के लिए उसी बस से मशरक सीएचसी में लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।वही मौके पर बस चालक के द्वारा मृतक के शव को ऑटो में लादकर उसके गांव ले जाया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग