राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसिंह भान पुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में हुई जमकर मारपीट में तीन महिला समेत सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पहला पक्ष से बिनोद कुमार प्रसाद,उसका पुत्र कारण कुमार तथा दूसरे पक्ष से सुनील कुमार प्रसाद मुन्ना कुमार प्रसाद, काजल कुमारी, सरिता देवी तथा बेबी देवी का नाम शामिल है। सभी घायलों का उपचार के लिए अमनौर सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहाँ गभीर स्थिति को देखते हुए एक पक्ष के बिनोद कुमार तथा उसका पुत्र करण कुमार तथा दूसरे पक्ष में मुन्ना कुमार प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। इस मामले में दोनों पक्षो द्वारा अमनौर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि लाठी डंडे तेज धार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया गया है। अमनौर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ करवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग