राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के उसरी गांव में जमीन जायदाद व रिटायरमेंट के पैसे के लिए पुत्र द्वारा पिता के साथ मारपीट करने व सादे स्टांप पेपर पर जबरदस्ती दस्तखत कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित पिता व उक्त गांव निवासी रामेश्वर ठाकुर के कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें पुत्र अरुण कुमार, पुत्र वधू लक्ष्मी देवी, नागेंद्र शर्मा तथा अमित शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि जमीन जायदाद व उनके रिटायरमेंट के पैसे के लिए नाजायज गुट बनाकर उनके पुत्र व अन्य आरोपीगण हमेशा उनके साथ मारपीट करते है तथा धमकी देते रहते हैं। नौकरी से मिलने वाले पेंशन को भी वे लोग मिलकर बंदरबांट कर लेते हैं। विरोध करने पर उनसे जबरदस्ती एक सादे स्टांप पेपर पर और सादे कागज पर दस्तखत करा लिया गया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग