राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। सारण जिले के सोनपुर-छपरा हाईवे पर सोनपुर थाने के शिवबचन सिंह चौक के समीप बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के रुकने का इशारा करने के बावजूद भाग रहे एक अवैध बालू लोडेड ट्रक का पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। ट्रक का पीछा करते हुए सोनपुर पुलिस हाजीपुर नगर थाने के अंजानपीर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस वाहन पर चालक समेत चार होमगार्ड के जवान सवार थे वहां पर पहुंचते ही पुलिस की गाड़ी को सड़क पर ही बालू माफियाओं ने चारो तरफ से घेर लिया और उस पर सवार होमगार्ड के जवानों को पुलिस वाहन में ही करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। माफियाओं ने होमगार्ड जवानों पर हाजीपुर जाकर अवैध रूप से रुपयों की वसूली करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही हाजीपुर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बंधक बनाए गए सोनपुर के पुलिस कर्मियों को भीड़ से मुक्त कराया। यह जानकारी थानाध्यक्ष अकील अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस वाहन को रोकने। इसके अलावा पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध बालू लोडेड ट्रक के चालक को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाने, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस वाहन के चालक और होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार के बयान पर हाजीपुर नगर थाने में चंद्रालय के रविरंजन कुमार के खिलाफ नामजद जबकि 40-50 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग