- 1881 महिला और 1335 पुरुषों के साथ, कुल 3216 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- पुरूषों की संख्या से 546 अधिक महिलाओं ने किया नामांकन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आठवे चरण के तहत 24 नवम्बर को बनियापुर के 25 पंचायतो में 789 पदों के लिये चुनाव होनी है। जिसके लिये गत बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि गुरुवार से नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू हुई।जो 30 अक्टूबर तक चलेगी।30 अक्टूबर को ही निर्धारित समय के अनुसार बीडीसी,मुखिया और सरपंच को एक ग्रुप में तथा वार्ड एवं पंच को एक अलग ग्रुप में नामांकन पत्रों के जांच के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।वही 01 नवम्बर को नाम वापसी और 02 नवंबर को उम्मीदवारों के बीच प्रतीक चिन्ह आवंटित की जाएगी।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 21-27 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही।जिसमें अलग-अलग पदों के लिये कुल 3216 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।जिसमे 1335 पुरुष और 1881 महिला प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जहाँ मुखिया पद के लिये 129 पुरूष और 164 महिला के साथ कुल 293 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।जबकि बीडीसी के लिये 124 पुरुष और 158 महिला सहित 282 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।वही सरपंच के लिये 95 पुरुष और 75 महिला के साथ 170 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।वार्ड के लिये 764 पुरुष और 990 महिलाओं के साथ कुल 1754 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।वही पंच के लिये 223 पुरूष और 494 महिला के साथ कुल 717 उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किया।निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कोई उम्मीदवार अगर किसी दूसरे कैंडिडेट का प्रस्तावक बना हो या कोई प्रस्तावक किसी पद के लिये उम्मीदवार हो,तो समय रहते सूचना मिलने पर आवश्यक कारवाई करते हुए दोनों की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग