राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। मढ़ौरा BDO के खिलाफ नगरा प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों ने नाजीर किशोर कुणाल के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रर्दशन किया और मढ़ौरा बीडीओ का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मढ़ौरा बीडीओ के कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर लिपिक आनंद कुमार, शत्रुघ्न राम, प्रदीप कुमार चौधरी, पंचायत सचिव जय किशोर प्रसाद साह, बृज बिहारी प्रसाद यादव, सुशील कुमार प्रसाद, परिचारी राकेश कुमार, हरेन्द्र साह, श्रीभगवान मांझी, कार्यपालक सहायक आशीष कौशिक, पप्पू कुमार, तिलेश्वर महतो, लेखापाल सह आईटी सहायक सनीश कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग