नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के ई किसान भवन परिसर में रवि महोत्सव सह कृषक प्रशिक्षण तथा अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान कृषि समन्वयक हरि किशोर सिंह ने किसानों को कृषि क्षेत्र में तकनीकी की जनकारी दिया।साथ ही जीरोटिलेन से गेहूँ की खेती,मिट्टी जांच का फायदा,फसल अवशेष जलाने से हानि पर किसानों को विस्तार से बताया गया।रवि 2021 में अनुदानित बीज,यंत्र,आदि पर भी चर्चा हुई।इस मौके पर अंचलाधिकरी मृत्युंजय कुमार,प्रवर्तन पदाधिकारी सुबोध कुमार,शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार,कृषि पदाधिकारी नवल किशोर सिंह,शरिजु अंसारी,आत्मा अध्यक्ष सुमन कुमार शर्मा,किसान सलाहकार प्रशांत कुमार राजेन्द्र कुमार,जितेंद्र सिंह समेत दर्जनों किसान उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग