राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोविड टीकाकरण मुहिम में शामिल हुआ सामुदायिक रेडियो, जिंगल शो के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

  • हेल्थ एक्सपर्ट की बातों को समुदाय तक पहुंचाने में कर रहा मदद
  • जिलाधिकारी और सिविल सर्जन ने की कार्यों की सराहना
  • टीकाकरण अभियान में सामुदायिक रेडियो की भूमिका महत्वपूर्ण

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से महा अभियान आयोजित कर टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का सफल प्रयास किया जा रहा है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जागरूकता जरूरी है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब इस मुहिम में शहर का एक मात्र समुदयिक रेडियो स्टेशन “रेडियो मयूर 90.8 एफएम” भी शामिल हो गया है। कम्युनिटी रेडियो स्टेशन लगातार वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम कर रहा है और लोगों को फिलर,जिंगल और शो के माध्यम से वैक्सीन लेने के लिए जागरूक कर रहा है । यहाँ तक कि कम्युनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो मयूर ने लोगों के बीच जा कर नैरोकास्टिंग के माध्यम से भी लोगों में जागरूकता फैलायी है ।

विशेषज्ञों के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में मिल रही है सफलता:
रेडियो मयूर के चीफ ऑपरेटर अभिषेक अरुण ने बताया कि 6 करोड़ 6 माह कर दिखाएगा बिहार अभियान के तहत, स्मार्ट संस्था, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, बिहार सरकार और रेडियो मयूर के तत्वावधान में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें टीकाकरण की बातें हो रही हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहाँ लोगों को वैक्सीन की ज़रूरत, वैक्सीन के फीचर्स और वैक्सीन पर उपजे भ्रम से निजात दिलाने की बातें कर रहा है । इस कड़ी में वैक्सीन से जुड़े हुए कई महत्वपूर्ण सवालों को वो स्वास्थ्य विभाग और अलग अलग हेल्थ एक्सपर्ट के बीच रख कर आम लोगों तक उनके जवाबों को पहुंचा रहा है।

सिविल सर्जन ने की सराहना:
सिवल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने सामुदायिक रेडियो के कार्यो की सराहना की है। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों के बीच में रह कर जिस तरह वैक्सीन जागरूकता पर कार्य किये हैं वह महत्वपूर्ण है । रेडियो मयूर हमेशा ऐसे समाजकी और सामुदायिक कार्यों में आगे रहा है । उन्होंने कहा कि कई सारे इंटरव्यू और ख़ास बात-चीत के माध्यम से आम लोगों के सवालों को हमेशा हम लोगों से साझा किया है ।

कोरोना की पहली लहर से ही लोगों के बीच जागरूकता फैला रहा सामुदायिक रेडियो:
आप को बताते चले कि कोरोना की पहली लहर जब आई थी , और जब लॉक डाउन लगा था उस वक्त भी रेडियो मयूर जन -जन की आवाज बना हुआ था और अपने समुदाय में कोरोना से जुड़ी हुई जानकारी, उससे बचाव के तरीकों को लोगों से हमेशा साझा करते आ रहा है । जिसको ले कर रेडियो मयूर ने कई सारे प्रोग्राम और नेरोकास्टिंग की और लोगों को जागरूक किया । स्टेशन हेड अभिषेक अरुण का कहना है कि, ” ऐसे कई लोग हैं जो सुन कर वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हुए हैं । लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आया है । हम सामुदायिक स्तर पर जितना हो सके उतना लोगों को जागरूक करने में लगे हैं ” ।