राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर में आज एक बार फिर छात्रों के एक गुट ने छात्रों की जमकर पिटाई कर दी है, यह घटना शुक्रवार को दिन के उजाले में दोपहर के समय हुई है यह घटना छपरा के राजेंद्र सरोवर की है जहां पर दर्जनों छात्रों के गुट के द्वारा हाथ में कट्टा, पिस्तौल, लाठी, डंडा, हॉकी स्टिक, चाकू से लैस होकर दो लड़के के ऊपर इन दर्जनों छात्रों ने हमला कर दिया और उन 2 छात्र को इन लोगों ने पूरी तरह से मारा पीटा जिससे वह दोनों छात्र जख्मी हो गए बाद में इन दोनों छात्रों को ये लड़के अपने अपने बाइक पर बैठा कर ले ज्योति सिनेमा के तरफ चले गए अभी तक पीटे गए दोनों छात्रों की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही उन दर्जनों युवकों की पहचान हो पाई है वही इन छात्रों को क्यों और किस आधार पर पीटा गया यह अभी भी रहस्य बना हुआ है वहां पर कोई भी सीसीटीवी या अन्य कोई ऐसी जानकारी नहीं मिल पा रही है केवल मारपीट का यह वीडियो सामने आया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग