राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/एकमा/सारण (प्रो अजीत कुमार सिंह/अमित कुमार/अरविन्द सिंह/एस कुमार)। पंचायत आम चुनाव के नौवें चरण के तहत एकमा प्रखंड में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गयी। एकमा के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पराशर के समक्ष आखिरी दिन 18 पंचायतों के विभिन्न पदों हेतु लगभग 228 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। एकमा प्रखंड के देवपुरा पंचायत से निवर्तमान मुखिया गुड़िया देवी, प्रिति देवी, माने पंचायत से निवर्तमान मुखिया ममता देवी, बलिया पंचायत से प्रभु चौधरी, शिवनाथ राम, अतरसन से चांद-तारा देवी के अलावा एकसार पंचायत से पति सत्येंद्र प्रसाद व पचुआ पंचायत से पत्नी राजकुमारी देवी सहित कुल 29 प्रत्याशियों ने मुखिया पद हेतु नामांकन किया। वहीं पंचायत समिति सदस्य हेतु सिपाही कुमार साह, प्रेमशंकर साह सहित कुल नौ, पंच पद हेतु 107, सरपंच हेतु 10 और वार्ड सदस्य हेतु 73 सहित विभिन्न पदों के लिए शाम चार बजे तक 228 महिला-पुरुष प्रत्याशियों ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए।
सनद रहे कि बीते 23 अक्टूबर से शुरू हुई नामांकन दाखिल करने की शुक्रवार को अंतिम तिथि पूरी हो गई। नौंवे चरण के तहत एकमा प्रखंड में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संवीक्षा की एक नवंबर को होगी। जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तीन नवंबर है। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करने के बाद एकमा प्रखंड के 18 पंचायतों में आगामी 29 नवंबर को मतदान होगी। नामांकन प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर ने इस कार्य में लगे सभी ए आर ओ, लगभग एक सैकड़ा शिक्षक, 36 डाटा ऑपरेटर, 36 सहयोगी, 45 हेल्पडेस्क स्टाफ सहित मीडिया के प्रतिनिधियों को भी धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। डॉ पराशर ने कहा है कि टीम के सभी सदस्यों के सहयोग से यह प्रक्रिया सही ढंग से संपन्न हो सकी है। उन्होंने आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि आगे भी पंचायत चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में टीम के सभी सदस्य इसी तरह से सहयोग करेंगे।
इस नामांकन प्रक्रिया में आरओ सह बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर के अलावा सीओ कुमारी सुषमा, बीईओ सह एआरओ कृष्ण किशोर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह एआरओ रामाधार चौधरी, सोनू कुमार, विनोद कुमार, दीपक कुमार, उपेंद्र कुमार यादव, योगेश सिंह, आनंद कुमार, सुजीत कुमार, मोहम्मद सैयद अंसारी, बबिता कुमारी, हरेराम पंडित, उपेंद्र कुमार सिंह, शंकरनाथ सिंह, अरुण कुमार ओझा, अरुण कुमार, एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी आदि के अलावा शांति व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग