संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के कराह गांव के बैंक उपभोक्ता के खाते से अपराधियों ने पांच किस्तों में 50 हजार रुपये उड़ा लिए है। जिसकी प्राथमिकी पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना मे दर्ज कराकर मामले की जाँच की मांग की है। घटना के संबंध में ब्रजेश सिंह ने बताया है कि मेरा एकाउन्ट एसबीआई हथुआ मार्केट छपरा में है, जहां मेरा एटीम मेरे पास है। मेरे खाते से घर का कोई अन्य कभी पैसा निकासी नहीं करता, मोबाईल पर मैसेज आया कि आपके द्वारा एटीएम केंद्र से 10 हजार रुपये की निकासी की गयी है। जिससे मैं सदमे मे आ गया और तुरंत बैक के एसएमस कर कार्ड को ब्लौक करा दिया। फिर हम निश्चिन्त हो गए कि अब निकासी नहीं होगी। जिसके अगले दिन लगातार चार बार में 40 हजार रुपये की निकासी कार्ड से साईबर अपराधियों ने उड़ा लिया है। मामले में पुलिस अनुसन्धान में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग