राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/परसा (सारण)। परसा थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में अपने ननिहाल से एक साल पूर्व अपहृत हुए किशोर जीतू की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है। किशोर का सुराग कुछ नहीं लग पाया है। अपहृत किशोर अमनौर के पिपराही निवासी संजय राम का पुत्र जीतू कुमार बताया गया है। अपहृत किशोर की बरामदगी नहीं होने से उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई हैं। अपने गायब मासूम के अगवा किए जाने व उसकी बरामदगी को लेकर परिजन मकेर पुलिस एवं एसपी तक गुहार लगा चुके हैं। परिजनों ने बुधवार को परसा पूर्वी भाग के जिला परिषद प्रतिनिधि रीता देवी के प्रतिनिधि कमलेश राय से गुहार लगाते हुए कहा कि जीतू के अपहरण होने की घटना की जानकारी से अवगत कराते हुए दो नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मकेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।दर्ज प्राथमिकी में ममहर से 26 अक्टूबर को अपहरण किए जाने का जिक्र करते हुए मकेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी में मकेर के बरेवा के धर्मनाथ मांझी तथा सरैया थानाक्षेत्र के रेवा के जगन्नाथ मांझी को अभियुक्त बनाया गया था। लेकिन एक वर्ष बाद भी किशोर की बरामदगी नहीं होने से परिजनों में दिन-प्रतिदिन चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन उदासीन बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग