राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद पंडित रामेश्वर दत्त शर्मा की 35 वीं पुण्यतिथि मांझी प्रखण्ड के शीतलपुर बाजार स्थित ग्राम पंचायत भवन के परिसर में मनाई गई। इस मौके पर प्रो. डॉ. दिलीप कुमार शर्मा, पूर्व मुखिया कमलेश द्विवेदी, पूर्व सरपंच गोरखनाथ सिंह, नागेन्द्र मिश्र, गोविन्द देव उपाध्याय, सुरेन्द्र प्रसाद बच्चा, श्रीभगवान गिरी, बागेन्द्र कुशवाहा, मुन्ना अंसारी, जयप्रकाश पांडेय, श्रीनिवास पांडेय आदि ने पूर्व मंत्री पंडित रामेश्वर दत्त शर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके छाया चित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग