राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर के बगल अवस्थित मशरक तख्त दलित टोला गांव में शनिवार की सुबह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए 4 लीटर अवैध देशी शराब के साथ शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब की खुदरा बिक्री की जा रही है जिसमें जमादार विपिन कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तों योगेन्द्र मांझी पिता स्व बुझावन मांझी को 4 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामलेे में शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।वही मामलेे में खुदरा शराब विक्रेता को शराब देने वाले थोक शराब धंधेबाज की पहचान की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग