शादी समारोह में आए युवक लापता, पुलिस ने लावारिस अवस्था में बरामद की बाइक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। लहेरछपरा गांव में एक शादी समारोह में आए युवक के लापता होने के बाद परिजनों में जहां बेचैनी हैं वहीं पुलिस युवक की बरामदगी को लेकर पूरी तरह परेशान दिख रही हैं। लापता युवक मनीष कुमार यादव मढ़ौरा थाने के सिंदुआरी गांव के छठ्ठू राय का पुत्र बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार यादव रविवार को अपने गांव सिंदुआरी से अपनी पैशन प्रो बाइक से भेल्दी थाने के लहेरछपरा गांव में एक बारात में आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह द्वारपूजा तक वधु पक्ष के दरवाजे पर नजर आया। रात्रि के करीब 8 बजे वहां से वह गायब हो गया। गांव से जिस युवक के साथ मनीष बाइक पर सवार होकर आया था वह बारात से अपने घर लौट आया था। सुबह तक जब बारात से मनीष अपने घर नहीं लौटा तो परिजन काफी चिंतित हो उठे और उसकी खोजबीन में जुट गये। परिजनों को जानकारी मिली की भेल्दी थाने के गोसी छपरा गांव के उस पार मदारपुर मही नदी के किनारे से भेल्दी पुलिस ने लावारिस अवस्था में पैशन प्रो बाइक बरामद की हैं। बस क्या था? सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण भेल्दी थाने पर पहुंच गये।भेल्दी थानाध्यक्ष विकास कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से नदी में शव को घंटों खोजा गया मगर युवक का कोई अता-पता नहीं चल सका। समाचार प्रेषण तक पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग