सरयु किनारे स्थित प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा
सजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी श्मसान घाट के समीप सरयु किनारे स्थित प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। विधान पार्षद ई सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि मुन्ना बाबा ने यह घोषणा की। मौके पर मौजूद विधान पार्षद के अनुज उमाशंकर राय ने अपने निजी कोष से मन्दिर के जीर्णोद्धार हेतु 21 हजार रुपये तथा एक चापाकल लगाए जाने की घोषणा की। मालूम हो कि स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप अनुभव जिंदगी का द्वारा जन सहयोग से मन्दिर के जीर्णोद्धार हेतु पहल शुरू की गई है। मौके पर पुजारी बालक दास तारकेश्वर नंद तिवारी बदरे मुनीर खान पिन्टू ओझा मुक्तिनाथ यादव हरिशंकर तिवारी शिव शंकर साह कंचन पाण्डेय तथा स्वामीनाथ शर्मा आदि भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग