पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के तहत आपदा से बचने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के छात्रों ने आपदा में बचाव के गुर सीखे। सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आगाज किया गया गया है। आपदा प्रबंधन के तहत शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को उससे बचाव का व्यावहारिक ज्ञान दिया। बच्चों को बताया गया कि अचानक भूकंप आने, बाढ़ आने, गैस सिलेंडर से आग लग जाने की स्थिति में बचाव कैसे किया जा सकता है। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को माक ड्रिल कराकर भूकंप व अन्य आपदा से बचने के गुर सिखाए। प्राथमिक विद्यालय लखनपुर के शिक्षकों ने कहा कि प्राय: ऐसे संकट के समय व्यक्ति या परिवार घबरा जाता है और ऐसा काम करता है जो उस वक्त नहीं करना चाहिए। ऐसे समय में कैसे धैर्य रखकर बचाव के उपाय करने चाहिए यह जानना बच्चों के लिए आवश्यक है। वही आगामी दीपावली पर्व को लेकर पटाखों से सावधान और छठ पर्व में नदी तालाबों में गहरे पानी में जानें से बचाव की जानकारी दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग