राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के अर्वा नहर के समीप फिनो पेमेंट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में शनिवार शाम को छह अज्ञात अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया। ग्रामीणों के पहुँचने पर सभी भाग निकले। उक्त ग्राहक सेवा केंद्र यानी सीएसपी अर्वा निवासी नीरज कुमार का बताया जाता है। उन्होंने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर छह के संख्या में थे और दो मोटरसाइकिल पर ही रह गए और चार परिसर में घुस गए और रुपया लूटने की कोशिश करने लगे और एक राउंड गोली भी चलाया, तब तक गोली की आवाज सुन कर ग्रामीणों का भीड़ इकट्ठा हो गया, तभी सभी आपराधी आसानी से फरार हो गए। संचालक ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। मौके पर ओपीध्यक्ष हरेश्वर प्रसाद सिंह दलबल के साथ पहुँच कर जांच पड़ताल किया और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। समाचार प्रेषण तक पुलिस को आवेदन नही मिला था।
![]()



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग