- रूढ़ी के गांव युवाओं ने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का किया भब्य स्वागत
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। विषाक्त शराब पीने से सिवान में छः लोग मर गए है, उनके पीड़ित परिजनों से मिलकर शुक्रवार की देर रात्रि लौट रहे जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव को अमनौर बजरंग चौक के पास युवा नेता मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओ ने फूल माला पहनाकर उनका भब्य स्वागत किया। युवाओं अपने नेता को देख काफी जोश में थे, देश का नेता कैसा हो पप्पू यादव जैसा हो, पप्पू यादव जिन्दावाद के नारे से गूँजमान कर रहे थे। उन्होंने गाड़ी से उतरे सभी से एक एक कार मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबन्दी एक दिखावा है। सरकार व शराब माफिया के समन्वय से शराब की खूब डिलेवरी हो रही है। इस मामले में पीने वाले व गरीब चालक को गिरफ्तार किया जाता है। इस धँधा में बड़ी बड़ी हस्ती है।पुलिस उसे सहयोग करती है गिरफ्तार नही करती। शराब बंदी से राज्य के कर दूसरे राज्य को मिल रहा है। बाई इलेक्शन हो रही है इसमें सत्ता पक्ष अपने तंत्र से चुनाव लड़ती है इसके बाबवजुद कांग्रेस दोनों सीट पर मजबूती से उभरेगी।जेल भेजने के संदर्भ में सरकार पर तीखी आलोचना किया कहा स्वस्थ्य मंत्री से लेकर भाजपा के कई मंत्री मिलकर नीतीश जी को कैम्पेन किया था। जिसके एवज में मुझे जेल में रख हत्या करने की शाजिस रची गई थी। जिस समय लोग दवा चिकित्सा के आभव मर रहे थे। हमने जान की बाजी लगाकर लोगो की सेवा कर रहे थे। उन्होंने बिहार के मंत्रियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई मंत्री है जिनका पैसा नरसिंह होम ,दवाई माफिया,एम्बुलेश में लगा है। जो गरीबो को उपचार के नाम पर लूट रहे है, हम किसी को छोड़ने वाले नही है इनके बिरुद्ध आंदोलन की बात कही, इन्होंने कहा बिहार की जनता जाग चुकी है सबको शिक्षा स्वस्थ्य सड़क रोजगार चाहिए, पंचायत चुनाव से सबक लेनी चाहिए। सभी एक हवा में गायब हो गए।इस मौके पर रवि कुमार, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, टनटन कुमार, हेम कुमार,बिकाश कुमार, गुड्डू, समेत सैकड़ो युथ उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग