संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा मेघा टोला में चाकू से गोदकर महिला की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नामजद अलहमदिन मियां तथा असलम अली बताये जाते है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनो नामजदों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि बीते 16 अगस्त की देर रात गांव के ही अधेड़ महिला तैमूल खातून की हत्या कर शव को बगीचे में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बगीचे की झाड़ी से शव को बरामद किया था। घटना स्थल पर खून का थक्का व महिला की चूड़ियां टूटी पड़ी थी। जिससे यह अनुमान लगाया गया था कि महिला की हत्या कहीं अन्यत्र कर उसे झड़ियों में खींचकर लाया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग